अपने ही छत के दूसरी मंजिल पर दीवार की खुंटी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या

210

 रसड़ा आदर्श नगर पालिका क्षेत्र के जल्पास्थान मुहल्ला में मंगलवार की सुबह 8 बजे आकाश गुप्ता (22) पुत्र

गुलाबचंद गुप्ता ने अपने ही छत के दूसरी मंजिल पर दीवार की खुंटी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिए जाने से परिवार सहित मुहल्ले में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची रसड़ा पुलिस ने जांच-पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बचपन से ही

                                                 

मंदबुद्धि का आकाश सुबह उठा और शौच आदि करने के पश्चात छत के दूसरी मंजिल पर पहुंचकर दीवार में उंचाई पर लगी खुंटी से रस्सीनुमा तार गले में बांध कर लटक गया। परिजन किसी कार्य से जब उपर गए तो आकाश को फंदे से लटकते देख उनके पैरो तले जमीन ही खिसक गई। इस दौरान भारी संख्या में लोग एकत्र हो गए।     

                         

रिपोर्ट,r9bhart ब्यूरो चीफ नेहाल अख्तर की रिपोर्ट