कनपुरवा गांव की तीन अविवाहित युवतियां दो दिन पूर्व से लापता

256

 फतेहपुर/खखडेरू :- थाना क्षेत्र के कनपुरवा गांव की तीन अविवाहित युवतियां दो दिन पूर्व से लापता है। जिससे गांव के लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।जिसकी तहरीर परिजनों ने पुलिस को दे दिया। और पुलिस जांच में जुट गयी।

खागा तहसील क्षेत्र के थाना खखडेरू अन्तर्गत कनपुरवा गांव निवासिनी रामो बानो उम्र लगभग 19वर्ष पुत्री मोहम्मद जफर,अंजू देवी पुत्री स्व 0 दयाराम व शमरीन बानो उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्री मुनव्वर अली आदि तीनों लड़कियां लापता है।वही मोहम्मद जफर पुत्र महूम उद्दीन ने बताया जाता है कि मेरी पुत्री अपने दो सहेलियों के साथ दो दिन पूर्व रात से लापता है। और इन्होंने बताया कि जिसकी तहरीर पुलिस को दे दिया गया है।वही थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर परिजनों की ओर से आयी है।जिसके आधार पर तीनों लड़कियों की गुमशुदगी दर्ज कर लिया गया है। और इन्होंने बताया कि छानबीन शुरू कर दिया गया है।