कीचड़ में हुए तब्दील सड़क को प्रशासन ने कराया मरम्मत

272

 प्रतापपुर प्रखंड मुख्यालय, थाना परिसर, स्वास्थ केंद्र, व वन विभाग जाने वाली मुख्य सड़क को बारिश के पानी की वजह से कीचड़ में हुए तब्दील सड़क को प्रशासन ने कराया मरम्मत। सड़क खराब होने की वजह से यहां से वाहनों का गुजरना भी दुष्वार हो गया था। इसी को लेकर R9.BHARAT न्यूज मे 25 सितंबर को सड़क में कीचड़ से तब्दील हुए सड़क को शीर्षक से न्यूज  दिखाया गया था जिसके बाद न्यूज के प्रकाषन के बाद प्रशासन हरकत में आया और उस गढ्ढे को दुरूस्त कर दिया। 

गढ्ढे को दुरूस्त करने से अब यहां से वाहनों को गुजरने में काफी सहुलियत होने लगी है। गौर तलब है कि प्रतापपुर की प्रखंड मुख्यालय से कुंदा की ओर जाने वाले मार्ग पर गड्ढे थे जिसके बाद बरसात में बारिश का पानी गड्ढे में जमा होने के कारण सड़क कीचड़ में तब्दील हो गया था।सड़क में बारिश का पानी भर जाने की वजह से यहां से वाहनों को गुजरना दुष्वार हो गया था।

 ग्रामीणों द्वारा कई बार प्रखंड प्रशासन को अवगत करवाया गया। उसके बावजूद इसे दुरूस्त नहीं करवाया गया। आखिरा ग्रामीणों की आवाज को R9.BHARAT ने प्रमुखता से उठाया। R9.BHARAT में न्यूज के प्रकाषन के बाद प्रखंड प्रशासन की नींद उड़ी और इसे दुरूस्त किया गया। ग्रामीणों द्वारा R9.BHARAT का आभार व्यक्त किया