कोलेबिरा में अनलॉक के पहले दिन उड़ी नियमों की धज्जियां

232

 कोलेबिरा में अनलॉक के पहले दिन उड़ी नियमों की धज्जियां

                                                               


                                                  


                                                   ब्यूरो रिपोर्ट सिमडेगा


सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन नही कर रहे है कोलेबिरा के दुकानदार, कोलेबिरा में 3 जून गुरुवार से सभी दुकाने खुल गयी है, राज्य सरकार के द्वारा आदेश है कि दोपहर 2 बजे तक सभी दुकाने खुली रहेंगी, परंतु कोलेबिरा के दुकानदार राज्य सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाते हुए नजर आ रहे है । कोलेबिरा में 2 बजे के बाद भी दुकानदारों के द्वारा दुकान बंद नही की गयी, जिससे साफ जाहिर होता है कि कोलेबिरा के दुकानदार सरकारी गाइडलाइन का पालन नही कर रहे है । अभी जिले में कोरोना के संक्रमण में कमी आयी है परंतु जिले में फिर से कोरोना का संक्रमण ना बढ़े इसके लिए सभी को सरकारी गाइडलाइन का पालन करना आवश्यक है, जिससे की सिमडेगा जिला कोरोना मुक्त हो सके ।