भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जवान सम्मान समारोह का अयोजन

267

 मुकेश गोस्वामी, कोडरमा

                                                        

कोडरमा:- भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला कोडरमा की ओर से किसान जवान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन दिवस के अवसर पर जवान किसान सम्मान पखवारा चलाया जा रहा है इसी क्रम में यह कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा कोडरमा के जिला अध्यक्ष के आवास पर आयोजित किया गया कार्यक्रम की शुरुआत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण पुष्पांजलि दीए जलाकर और वंदे मातरम से की गई कार्यक्रम की  अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल ने की वहीं मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के कोडरमा जिलाध्यक्ष नितीश चंद्रवंशी उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा ने की किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष ने इस मौके पर प्रधानमंत्री के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों का वर्णन किया और कहा ऐसा प्रधानमंत्री आज तक ना हुआ और ना कभी होगा ऐसे प्रधानमंत्री पर सारे भारतवर्ष को गर्व है। हमारे देश के प्रधानमंत्री कभी भी मुसीबतों में घबराए नहीं बल्कि हिम्मत से मुसीबतों का सामना किया और मुसीबतों को दूर भगाया मौके पर मुख्य अतिथि नितेश चंद्रवंशी ने विस्तार से आदरणीय प्रधानमंत्री के जीवन पर प्रकाश डाला और बताया कैसे इन्होंने मुसीबत के समय भी धैर्य रख कर आम जनता से संपर्क बनाए। भारतीय किसानों के लिए उन्होंने अपने सरकार के द्वारा उचित सहायता पहुंचाई सरकार ने कोविड-19 जैसे मुसीबत में गरीबों के लिए मसीहा बनकर खड़ा हुए। प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के इस मौके पर किसान मोर्चा परिवार के द्वारा केक काटकर खुशी मनाया गया। युवा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी मौके पर जवानों में प्रवीण कुमार सिन्हा विष्णु पांडे शिव कांत मिश्रा विजय कुमार पांडे को प्रशस्ति पत्र व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया वही किसानों में दयानंद सिंह प्रकाश पांडे सहदेव राणा अरविंद पांडे श्याम लाल यादव को प्रशस्ति पत्र देकर वह अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मुख्य रूप से भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोपाल कुमार गुतुल भाजपा के कोडरमा जिला अध्यक्ष नितेश चंद्रवंशी किसान मोर्चा के जिला महामंत्री जितेंद्र भूषण सिन्हा प्रदीप पांडे जिला मंत्री सुजीत कुमार सिन्हा सभी मंडल अध्यक्षों में संदीप कुमार गुप्ता दिलीप प्रसाद अशोक कुमार यादव राम लाल यादव रामचंद्र मेहता नीरज कुमार रवानी रविशंकर प्रसाद छोटेलाल मेहता मनोज मेहता मनोज कुशवाहा लक्ष्मी साव और रविंद्र यादव नरेंद्र पाल सुरेंद्र प्रसाद वर्मा मंटू यादव आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित हुए।