भाजपा ने घोषित किए ब्लॉक प्रमुख पद के उम्मीदवार

255

 नकहा से पवन गुप्ता और मितौती से कस्ता विधायक की पत्नी खुशबू होंगी प्रत्याशी

बेहजम से पूर्व मंत्री की बहू वीना राज लड़ेंगी चुनाव, बांकेगंज में नहीं बनी सहमति

लखीमपुर खीरी। ब्लॉक प्रमुख पदों के चुनाव के लिए भाजपा ने बुधवार को अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। नकहा से निवर्तमान प्रमुख पवन गुप्ता को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया गया है, जबकि मितौली से कस्ता विधायक सौरभ सिंह सोनू की पत्नी खुशबू सिंह उम्मीदवार बनी हैं।

बांकेगंज ब्लॉक के लिए किसी प्रत्याशी के नाम पर अभी सहमति नहीं बन पाई है। भाजपा ने कुल 14 ब्लॉकों के उम्मीदवारों की सूची जारी की है। वहीं सपा की सूची का इंतजार है, लेकिन सपा जिलाध्यक्ष ने सभी 15 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने की बात कही है।

चुनावी मुकाबला मुख्य रूप से भाजपा और सपा केे बीच है। नामांकन पत्र जमा करने के लिए प्रत्याशियों के पास बृहस्पतिवार का समय है। दस जुलाई को मतदान कराया जाएगा। बुधवार को नामांकन पत्र खरीदे गए। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से बैरिकेडिंग कराई गई है। सदर ब्लॉक में बैरिकेडिंग कर व्यवस्था चाकचौबंद की गई। सिर्फ चुनाव से जुड़े लोग ही ब्लॉक परिसर में प्रवेश कर पाएंगे। मतदान के दिन ब्लॉक परिसर परिधि के 100 मीटर एरिया को प्रतिबंधित किया गया है।

यह हैं भाजपा उम्मीदवार

ब्लॉक प्रमुखी के प्रत्याशी

पलिया वीरेंद्र शुक्ला

निघासन सुनीता देवी वर्मा

रमियाबेहड़ कल्पना वर्मा

कुंभी विमल वर्मा

बिजुआ नेहा राज

फूलबेहड़ बीना सिंह

धौरहरा द्रगराज मौर्य

ईसानगर आलोक कटियार

लखीमपुर दिव्या सिंह

नकहा पवन गुप्ता

बेहजम रामदेवी

मितौली खुशबू सिंह

मोहम्मदी आशीष रस्तोगी

पसगवां शिखा सिंह

ब्लॉकों में चुनाव प्रबंधन के लिए प्रभारी नामित किए

लखीमपुर खीरी। भाजपा के जिला कार्यालय पर पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा है कि भाजपा सभी 15 ब्लॉकों पर अपना परचम लहराएगी। प्रदेश नेतृत्व के निर्णय के बाद अधिकृत सूची जारी की गई है। सभी ब्लॉकों में पदाधिकारियों को प्रभारी बनाया गया है।

रमियाबेहड़ में कुलभूषण सिंह, धौरहरा में अनुराग मिश्रा, बिजुआ में विजय माहेश्वरी, मोहम्मदी में जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पसगवां में अभिषेक सिंह सोनू, ईसानगर में बाला प्रसाद अवस्थी, फूलबेहड़ में रमेश चंद्र मिश्रा, लखीमपुर में रामाश्रय कनौजिया व रचना शुक्ला, नकहा में शौर्य सक्सेना व विनय गुप्ता, बेहजम में संतोष कुमारी, रामजी दीक्षित रश्मि गुप्ता, कुंभी में विनोद वर्मा, मोहम्मदी में ज्योतिर्मय बरतरिया, निघासन में विनोद वर्मा को प्रभारी बनाया है। जिला मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा ने बताया कि 15 ब्लॉकों के सापेक्ष 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। बांकेगंज ब्लॉक में प्रत्याशी का नाम अभी घोषित नहीं किया गया हैै।