भारतीय जनता पार्टी के मांगरोल मंडल की ओर से दिन रविवार को बूथ स्तर पर बैठक का आयोजन किया गया सशक्त मंडल सक्रिय बूथ कार्यक्रम अभियान के तहत आयोजित बैठक के मुख्य अतिथि मंडल प्रवास प्रभारी के जी तिवारी रहे बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हाकिम सिंह लोधा ने की इस अवसर पर मंडल प्रभास प्रभारी द्वारा मांगरोल मंडल के बूथों का भौतिक सत्यापन किया गया बैठक के दौरान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि मंडल सशक्त बूथ सक्रिय व पन्ना प्रमुख की नियुक्ति होने पर संगठन मजबूत होगा मंडल प्रवास प्रभारी ने पंचायती राज चुनाव पर चर्चा की तथा सशक्त मंडल की संरचना के बारे में बताया प्रभास प्रभारी ने आगे कहा कि बूथ समितियां जितनी मजबूत होंगी मंडल उतना ही सशक्त होगा भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ता आधारित पार्टी है इसका मूल मंत्र सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के आधार पर मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच में ले जाकर उनके बारे में जानकारी देना अति आवश्यक है इस अवसर पर ज्वाला प्रसाद गुर्जर श्री राम रामवीर सिंह लक्ष्मण सिंह भभूति राम जनवेद अवतार सिंह बनवारी सिंह श्री कृष्ण निहाल सिंह बहादुर सिंह राजवीर सिंह प्रताप सिंह मलखान सिंह मुकेश कुमार कपूर विशंभर सिंह राकेश अवतार सिंह दलीप सिंह आदि भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर