भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का चित्तौडगढ़ दौरा।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी का चित्तौडगढ़ दौरा।

चित्तौडगढ़ को बजट में मिली सौगातों के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का जताया आभार

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश को लगे विकास के पंख, ऐतिहासिक काम हुए – सीपी जोशी

राजस्थान पांच सालों में होगा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल, कांग्रेस ने बना दिया था बीमारू राज्य – सीपी जोशी

 

जयपुर, 11 जुलाई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौडगढ़ सांसद सीपी जोशी आज लोकसभा क्षेत्र के दौरे पर रहें इस दौरान उन्होंने जिला कलक्टर कार्यालय में जनसुनवाई की, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खरताणा के नवीन भवन के भूमि पूजन में शामिल हुए, राजकीय विद्यालय ईडरा में छात्र-छात्राओं से संवाद करने सहित अन्य कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस दौरान बजट में चित्तौडगढ़ लोकसभा क्षेत्र को मिली सौगातों के लिए भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व में देश को विकास के पंख लगे, ऐतिहासिक काम हुए है। अर्थ व्यवस्था में देश ग्याहरवे नम्बर से पांचवे नम्बर पर आया और अब अगले पांच सालों में भारत तीसरे नम्बर पर पहुंचेगा। आने वाले केन्द्र सरकार के बजट से देश और प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और वित्त मंत्री दिया कुमारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विकसित राजस्थान की नींव रखी गई है। युवाओं के लिए चार लाख सरकारी नौकरी व दस लाख रोजगार के अवसर, एमएसएमई सेक्टर में नई पॉलिसी और नवाचार करने का काम, पर्यटन स्थलों के विकास का काम, चिकित्सा के क्षेत्र में मजबूती के साथ साथ सड़क और मैट्रो से लेकर ग्रामीण विकास तक, किसान, महिला, दलित, आदिवासी सहित समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। आने वाले पांच सालों में राजस्थान बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा इसके लिए एमओयू कर लिया गया है साथ ही केन्द्र सरकार की सूर्य घर योजना का लाभ भी प्रदेश की जनता को मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास होगा और आने वाले पांच सालों में सशक्त, समृद्ध और स्वस्थ राजस्थान देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। पूर्व की कांग्रेस सरकार ने प्रदेश को बीमारू राज्यों की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया था।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी हर व्यक्ति तक पहुंचे इसके लिए हम सभी को लगातार काम करना है। सोशल मीडिया के साथ ही युवा मोर्चा, किसान मोर्चा, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चे स्वयं से संबंधित कामों पर चर्चा करें और उसे नीचे तक पहुंचाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!