अपनी मांगों को लेकर राजस्थान राशन डीलर संघ आज से हड़ताल पर राशन वितरण व्यवस्था हुई बंद

भरतपुर 1 अगस्त

अपनी मांगों को लेकर राजस्थान राशन डीलर संघ आज से हड़ताल पर राशन वितरण व्यवस्था हुई बंद

नदबई के 90 राशन डीलर आज से हड़ताल परः 26,731 परिवारों को नहीं मिल पाएगा फ्री गेहू

भरतपुर.प्रदेश में राशन डीलर आज से हड़ताल पर हैं। जिससे राशन की दुकानें बंद रहेंगी और राशन वितरण भी पूरी तरह से बंद रहेगा। प्रदेश के राशन डीलर पिछले कई समय से विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वहीं नदबई में पिछले तीन दिन पहले हुई राशन डीलर संघ की बैठक में सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया था, कि अगर सरकार ने 31 जुलाई तक उनकी मांगे नहीं मानी तो, 1 अगस्त से राशन की दुकानें बंद कर राशन वितरण व्यवस्था को बंद किया जाएगा।अगर नदबई क्षेत्र की बात करें, तो नदबई में करीब 90 राशन डीलर हैं। जो आज 1 अगस्त से हड़ताल पर हैं। जिसके चलते नदबई शहर के 2,947 परिवार, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्र के 23,784 परिवार यानी कुल 26,731 परिवारों को फ्री गेहूं नहीं मिल पाएगा। इन परिवारों को हर महीने 3 से 4 तारीख के बीच राशन बंटना शुरू हो जाता है। ऐसे में माना जा रहा है कि ये हड़ताल लंबी चली तो, इस महीने मिलने वाला गेहूं लाभार्थी परिवारों को नहीं मिलेगा।
राशन डीलर संघ के अध्यक्ष केपी भगौर ने बताया कि 19 जुलाई को राशन डीलर संघ द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर तहसीलदार को जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा था। लेकिन सरकार द्वारा राशन डीलरो की कोई भी मांग नहीं मानी गई। राशन डीलर संघ के सदस्यों ने 29 जुलाई को बैठक आयोजित कर निर्णय लिया है कि, अगर 31 जुलाई तक हमारी मांगे नहीं मानी गई तो 1 अगस्त से दुकान बंद कर राशन वितरण व्यवस्था को बंद किया जाएगा।
राशन डीलरों ने बताया कि राशन विक्रेता को प्रतिमाह 30 हजार रुपए मानदेय निश्चित किया जाये, गेंहू पर 2% छीजत दी जाए, गत 6 माह का बकाया कमीशन दिया जाये, इसके साथ साथ राशन डीलरों से आधार सीडिंग, जनाधार सीडिंग और केवाईसी कार्य करवाए जाते है उनका अलग से मेहनताना दिया जाए।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!