केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन पर अस्पताल में मरीजों को बांटे फल

 

केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत का 57 वां जन्मदिन राजाखेड़ा में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष नागवेन्द्र सिंह के सानिध्य में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कस्बे में स्थित राजकीय शहीद राघवेन्द्र सिंह परिहार उप जिला चिकित्सालय राजाखेड़ा में मरीजों को फल आदि वितरित कर मरीजों के अच्छे स्वास्थ्य की कामना की| भाजपा पार्षद लोकेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर में स्थित ओपीडी एवं वार्डों में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्कुट वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की| इस अवसर पर भाजपा नगरपालिका पार्षद लोकेन्द्र सिंह ने बताया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने मोदी-2 सरकार में देश के हर घर तक नल से शुद्ध पेयजल पहुंचाने व माँ गंगा को निर्मल बनाने का सराहनीय कार्य किया और अब मोदी-3 सरकार में संस्कृति एवं पर्यटन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालय की जिम्मेदारी मिलना बडे़ ही सौभाग्य की बात है, प्रभु श्री राम उनको सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रखें, हम सभी की यही प्रार्थना है। आज अस्पताल में अस्वस्थ लोगों को फल वितरित कर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत की लंबी उम्र की कामना की गई है|इस अवसर पर मोहन प्रकाश राघव, रुप सिंह सेजवार, जनक सिंह, निशांत सिंह, रितिक दीक्षित, लोटन कुशवाह, अजय सिंह, मनिंदर, रविन्द्र जादौन, विष्णु, सौनू, विशाल, सत्या, रवि, प्रबल, करन, जीशान, हर्ष व नाहर सिंह सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें|संवाददाता मनोज राघव राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!