कायस्थ समाज का नव वर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया
धौलपुर,20जनवरी 2025 सोमवार को कायस्थ समाज धौलपुर द्वारा श्री चित्रगुप्त मंदिर, पुराना शहर,धौलपुर पर नववर्ष मिलन समारोह तथा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्व प्रथम अलका श्रीवास्तव,गौरव सक्सैना तथा उपस्थित चित्रांश बन्धुओं ने मन्दिर में भगवान का दर्शन पूजन कर माला, प्रसाद अर्पित कर व सामूहिक आरती कर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस नववर्ष मिलन समारोह में समाज के वृद्ध गणमान्य परिजनों ने श्री गौरव सक्सैना पुत्र श्री गणेश चंद्र सक्सैना निवासी गौशाला धौलपुर, परिवहन निरीक्षक (आर.टी.ओ. इंस्पेक्टर)के पद पर जिला परिवहन विभाग धौलपुर में पदभार ग्रहण करने पर तथा अलका श्रीवास्तव उप पंजीयक,पंजीयन एवं मुद्रांक विभाग तथा कार्यवाहक तहसीलदार,धौलपुर के पद पर पदस्थ अधिकारियों का कायस्थ समाज धौलपुर ने दोनों चित्रांश बन्धुओं का माला,साफा तथा शाॅल भेंट कर सम्मानित किया।कायस्थ बन्धुओं ने उनके उज्जवल भविष्य के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर महेश नारायण माथुर,डॉ आदर्श सक्सैना, महेश श्रीवास्तव, श्रीमती राजरानी सक्सैना,उमेश श्रीवास्तव, केशव सक्सेना,राजेंद्र कुमार सक्सैना, योगेशकांत सक्सैना, लोकेंद्र कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती चारु कमठान,संजय कमठान,प्रवीण सक्सैना,संजय श्रीवास्तव,गजेंद्र माथुर,दिवाकांत सक्सैना, कृष्णकांत सक्सैना,रिंकू श्रीवास्तव,कुमारी तनु श्रीवास्तव, कुमारी खुशी श्रीवास्तव ,डॉक्टर नरेश श्रीवास्तव,अनुज श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव,मुकुल कमठान, श्रीमती शालिनी श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव,अंकित कुलश्रेष्ठ, दिनेशचंद्र सक्सैना मनियां,दीपक सक्सैना,अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ,चैतन्य श्रीवास्तव, अजय कुमार श्रीवास्तव, क्षितिज दलेला,अशोक सक्सेना,अखिल श्रीवास्तव,अक्षय श्रीवास्तव, संदीप कुलश्रेष्ठ, डॉक्टर पुनीत कुलश्रेष्ठ, कुशाल कुलश्रेष्ठ, शास्वत श्रीवास्तव, वेदांत श्रीवास्तव ,कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती मधु श्रीवास्तव,अजय श्रीवास्तव, श्रीमती सुरभि कमठान,श्री गणेश चंद्र सक्सैना,श्रीमती रेखा सक्सैना,पुजारी पंडित मदन लाल उपस्थित रहे।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर