चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
शासकीय महाविद्यालय बरपाली योग दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा
बरपाली //शासकीय महाविद्यालय बरपाली में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप मे जनपद पंचायत करतला के जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा जी सम्मिलित हुए जहां उन्होंने महाविद्यालय स्टाफ एवं बच्चों के साथ योग किया उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग आध्यात्मिक, शारीरिक और मानसिक प्रथाओं का एक समूह है जिसकी उत्पत्ति प्राचीन भारत में हुई थी। योग का शाब्दिक अर्थ है जोड़ना। योग शारीरिक व्यायाम, शारीरिक मुद्रा (आसन), ध्यान, सांस लेने की तकनीकों और व्यायाम को जोड़ता है। इस शब्द का अर्थ ही ‘योग’ या भौतिक का स्वयं के भीतर आध्यात्मिक के साथ मिलन है।यह सार्वभौमिक चेतना के साथ व्यक्तिगत चेतना के मिलन का भी प्रतीक है, जो मन और शरीर, मानव और प्रकृति के बीच एक पूर्ण सामंजस्य का संकेत देता है
झा ने कहा कि पिछले करीब 100 वर्षों में योग को वैश्विक स्तर पर एक विशिष्ट पहचान मिली है। और इसका पूरा श्रेय स्वामी विवेकानंद को दिया जाता है। विवेकानंद का राज योग को, योग का पश्चिमी देशों में लोकप्रिय बनाने में महत्वपूर्ण कदम
कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के प्राचार्य, स्टाफ एवं स्कूल के बच्चे, भारी संख्या में उपस्थित रहे