बसेड़ी में योग दिवस से पूर्व भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

बसेड़ी ।

बसेड़ी में योग दिवस से पूर्व भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

भारतीय जनता पार्टी बसेड़ी मंडल के द्वारा 11 वे अंतर्राष्ट्रीय योग अवसर पर योगा संगम 2025 योग दिवस से एक दिन पूर्व कस्बे के एक निजी मैरिज होम में मंडल अध्यक्ष भैरों सिंह परमार की अध्यक्षता में प्रात: 8 बजे योग शिवर आयोजित किया गया । जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत और पूर्व विधायक सुखराम कोली के सानिध्य में योगगुरु विपुल सिंह परमार के द्वारा योग सम्पन्न कराया गया।
जिलाध्यक्ष राजवीर राजावत ने योग के विषय पर विस्तार से जानकारी देते हुए बताया गया कि जीवन में निरंतर योगाभ्यास करने से हम अपने जीवन को निरोगी बना सकते हैं
पूर्व विधायक सुखराम कोली ने कहा योग कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होता है, बल्कि भारतीय संस्कृति और जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।
जिसमें लोकेन्द्र सिंह परमार जिला मंत्री,ब्रजराज सिंह परमार पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा किसानमोर्चा, सुरेश परमार पूर्व मंडलध्यक्ष, कवेन्द्र सिंह परमार महामंत्री,सुरेश शर्मा महामंत्री, महेन्द्र कोली महामंत्री, देवेश शर्मा, लोकेन्द्र सिंह, पीयूष शर्मा पूर्व मंडलाध्यक्ष भाजयुमो, दर्शन गोयल, बनवारीलाल जाटव, संदीप परमार, गणेश पूरी,विजय गोयल,रवि परमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे!!

बसेड़ी से संवाददाता माधोसिंह परमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!