धर्मदेव सिंह यादव को बनाया गया जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य.
पांडू प्रतिनिधि
अनिल शर्मा
झारखण्ड पलामू :- ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा वरीय भाजपा नेता धर्मदेव सिंह यादव को पलामू जिला के जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति का सदस्य बनाया गया.इस कार्य के लिए श्री यादव ने पलामू के लोकप्रिय एवं कर्मठ माननीय सांसद श्री विष्णु दयाल राम, ग्रामीण विकास मंत्री भारत सरकार माननीय श्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार के अवर सचिव पीयूष रंजन के द्वारा सचिव ग्रामीण विकास विभाग, झारखण्ड सरकार उपायुक्त, पलामू एवं सभी संबंधित अधिकारियों व विभाग को सूचित किया है बताते चले की धर्मदेव सिंह यादव पांडू प्रखंड अंतर्गत अति सुदूरवर्ती क्षेत्र रतनाग पंचायत के निवासी हैं जिन्हें ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति के सदस्य के रूप में चयन किया गया है.