अंकित हत्या प्रकरण को लेकर राष्ट्रीय मीणा युवा महासभा ने मुख्यमंत्री के नाम सोंपा ज्ञापन
भरतपुर। अंकित हत्या प्रकरण को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय मीणा युवा महासभा भरतपुर द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर नीरज कुमार मीणा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। सोंपे गए ज्ञापन में युवा महासभा के संभाग अध्यक्ष विक्रम मीणा द्वारा बताया गया है कि 10 मई को गंगापुरसिटी निवासी अंकित मीणा की धारदार हथियारों से नृशंसता पूर्वक हत्या को लेकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु मुख्यमंत्री से मांग की गई है। जिला अध्यक्ष हरेंद्र मीणा बालोत ने बताया कि अंकित मीणा के हत्यारो की एसओजी जांच हो और हत्यारो को फांसी की सजा हो। मृतक अंकित मीणा की पत्नी को सरकारी नौकरी व 50 लाख आर्थिक सहायता दी जाए। हरेंद्र मीणा ने बताया कि अगर सरकार मांग नही मानती है तो अनिश्चितकालीन आमरण अनशन व धरना जारी रहेगा। इस मौके पर विपुल मीणा, योगेश मीणा सहित समाज के अनेकों कार्यकर्ता उपस्थिति रहे।।
भरतपुर से हेमंत दुबे