अंतरराष्ट्रीय 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी

अंतरराष्ट्रीय 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस को लेकर तैयारी

संवाददाता इदरीश विरानी दामजीपुरा

भीमपुर ब्लॉक के दामजीपुरा क्षेत्र में आज़ दि.16 जुलाई 2023 को दामजीपुरा में समस्त क्षेत्रवासियों ने अंतरराष्ट्रीय 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस प्रतिवर्ष अनुसार हर्षोल्लास के साथ मनाते आ रहे हैं जिसमें इस वर्ष भी अंतर्राष्ट्रीय 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने के लिए बैठक का आयोजन कर रूपरेखा तैयार किया गया है एवं दामजीपुरा क्षेत्र में ओर भी समस्याओं के लिए चर्चा किया गया क्षेत्रवासियों किसानों के लिए कृषि मंड़ी समस्या जिसमें बैतूल जिले में सबसे ज्यादा अनाज निकालने वाला क्षेत्र दामजीपुरा क्षेत्र है जिसमें किसानों को अगर अनाज बेचने के लिए जाना है तो बैतूल, खंडवा, खिड़किया, हरदा,हरसूद, परतवाड़ा जो कि 90km. से 120km. बहुत दूर दूर तक जाना पड़ता है
जबकि ग्राम डुलरिया दामजीपुरा क्षेत्र में कृषि मंड़ी प्रस्तावित है पर अभी तक बना नहीं एवं दामजीपुरा को ठप्पा तहसील बना दिया गया है पर अभी तक कोई भी कार्य चालू नहीं हुआ है जिसमें दामजीपुरा क्षेत्रवासियों को भैंसदेही, भीमपुर, ही जाना पड़ता है एवं परेशानी का सामना करना पड़ता है शासन-प्रशासन से निवेदन है कि समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्दी किया जाये

समस्त आदिवासी संगठन दामजीपुरा, किसान एवं क्षेत्रवासियों गण उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!