अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर ने मनाया राष्ट्रीय युवा दिवस

 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद धौलपुर के द्वारा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय धौलपुर में स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया । इस मौके पर जयपुर प्रांत के सेवार्थ विद्यार्थी एसएफएस प्रांत प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वामी विवेकानंद एक ऐसे संत थे जिनके रोम का हर कण राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत था। राष्ट्र के दीन हीन लोगों की सेवा को ही विवेकानंद ईश्वर की सच्ची पूजा मानते थे। उन्होंने युवाओं के हृदय को जितना झंकृत किया, उतना शायद किसी और ने किया हो। विद्यार्थियों को अनुशासन का महत्व समझाया । इसके साथ ही विद्यालय परिसर में भारत विकास परिषद द्वारा विवेकानंद जी की जो मूर्ति लगाई गई है उसके लिए उनका आभार प्रकट किया । जिला प्रमुख डॉ पीएस तिवारी ने बताया कि स्वामी विवेकानंद जी विश्व धर्म सम्मेलन शिकागो में कहते हैं कि मुझे गर्व है कि मैं उस देश से हूं जिसने सभी धर्मों को शरण दी है मुझे गर्व है कि मैं ऐसे धर्म से हूं जिसने पूरी दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का ज्ञान दिया । हम विश्व के सभी धर्म को बराबर सम्मान देते हैं । जिला संयोजक विकास अग्रवाल ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी विद्यार्थी परिषद गैर राजनीतिक छात्र संगठन है जो समाज और छात्रों के बीच में स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को साथ लेकर चलने वाला विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है जिसके आदर्श पुरुष स्वामी विवेकानंद जी हैं। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्की सिकरवार ने छात्राओं को विद्यार्थी परिषद के छात्रा कार्य एवं छात्राओं के लिए चलने वाले कार्यों के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि विद्यार्थी परिषद पूरे देश भर में छात्राओंके लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करती है तथा छात्राओं को आत्म सुरक्षा के बारे में प्रेरित करती है । समाज में छात्राओं की भूमिका छात्रों के बराबर हो इसमें विद्यार्थी परिषद अहम भूमिका में कार्य करती है ।कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा द्वारा किया। इसी बीच निक्की सिकरवार ने अलग-अलग देशभक्ति पूर्ण नारे लगाकर छात्राओं में ऊर्जा का संचार किया । अंत में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की इकाई अध्यक्ष प्रिया लवानिया द्वारा सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया । इस मौके पर प्रांत SFS प्रमुख ओमप्रकाश शर्मा,जिला प्रमुख डॉ पीएस तिवारी, जिला संयोजक विकास अग्रवाल, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य निक्की सिकरवार, नगर अध्यक्ष भगवान सिंह मीणा, जिला एसएफडी संयोजक जतिन अग्रवाल, शिवानी ठाकुर, प्रिया लवानिया सहित अनेक छात्राएं उपस्थित रही ।
ब्यूरो चीफ मनोहर सिंह चाहर की रिपोर्ट धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!