अचानक मौसम का बदला मिजाज भैंसदेही नगर में जोरदार बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि

अचानक मौसम का बदला मिजाज भैंसदेही में जोरदार बारिश के साथ ओलावृष्टि पुरे जिले में सक्रिय मौसम चने आकार के गिरे ओले
किसानों के साख सब्जी की फसलों को नुकसान तो वहीं रबी की फसल गेहूं चने के लिए फायदेमंद साबित होगी बारिशऔरओलावृष्टि से ठिठुरन ठंड बढ़ी एक सप्ताह तक तक तेज ठंड से पूरा जिला सिहर उठा था लेकिन अब एक बार फिर मौसम खराब होने लगा है | जिसकी शुरुआत मंगलवार से हो गई भैंसदेही में तेज गरज चमक के साथ बारिश शुरू हुई साथ ही ओले गिरे
तहसील मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि से माहौल पूरी तरह से ठंडा हो गया मंगलवार सुबह से ही बादल छाए रहने एवं ठंडी हवाएं चलने से मौसम पूरा ठंडा था हल्की धूप निकलने के बाद दोपहर में बारिश शुरू हुई जो लगभग 2 घंटे तक एक जैसी होती रही जो समाचार लिखे जाने तक जारी थी इसी बीच ओलावृष्टि भी हुई और चने के आकार के ओले भी गिरे बारिश तो ठीक है लेकिन ओलावृष्टि होने से किसान चिंतित नजर आने लगे हैं वहीं सब्जियों पर भी ओलावृष्टि से नुकसान की संभावनाएं जताई जा रही है और नगर में भी शासकीय एवं अन्य कार्यों से आए ग्रामीण तथा खरीदारी करने वाले ग्राहक तेज बारिश के चलते जहां थे वहीं खड़े रहने को मजबूर हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!