अतिक्रमण हटाने गए प्रशासन पर हुआ हमला,रोड जाम

थाना क्षेत्र के परतापुर चौक पर सड़क की जमीन को अतिक्रमण कर बनाए गए घरों को हटाने गए सीओ और पुलिस प्रशासन पर आक्रोशित लोगों ने हमला कर दिया है। जिसमें सीओ आनंद कुमार गुप्ता,राजस्व अधिकारी नेहा कुमारी,राजस्व कर्मचारी प्रेमकिशोर सिंह,बच्चा बिहारी सिंह, म.शफी आजाद सहित आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल हो गए है। वहीं चिरैया थानाध्यक्ष सुनील कुमार भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए है। सभी घायलों का इलाज अलग अलग जगहों पर हो रहा है। हमलावरों के आक्रोश को देखते हुए वहां तैनात पुलिस कर्मियों और अंचल प्रशासन को जान बचा कर भागना पड़ा। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने टायर जलाकर ढाका मोतिहारी मुख्य पथ को परतापुर चौक पर करीब एक घंटे तक जाम कर दिया। बाद में ढाका के पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश नारायण सिंह के नेतृत्व में पहुंची चिरैया,शिकारगंज और ढाका थाना पुलिस ने सड़क जाम को हटवाया। तब जाकर यातायात बहाल हुआ। इस घटना में अतिक्रमण हटाने गया जेसीबी सहित पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बाद में पुलिस ने दो हमलावरों को हिरासत में ले लिया है। जिससे आवश्यक पूछताछ की जा रही है। जानकारी देते हुए सीओ आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि हाई कोर्ट के निर्देश पर सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया जा रहा था। इसी क्रम में अतिक्रमणकारियों ने ईंट पत्थर और लाठी डंडा से हमला कर दिया है।
दिनेश कुमार सिंह r9 भारत चिरैया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!