अध्यापिका ने वाटर कूलर व आरो सेट विद्यालय को किया भेट

अध्यापिका ने वाटर कूलर व आरो सेट विद्यालय को किया भेट

 

 


सैपऊ। कस्बे के नजदीकी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मढा कांकोली में कार्यरत अध्यापिका व उसके पति द्वारा विद्यालय के बच्चों के लिए वाटर कूलर व आरो सेट भेट किया है, जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मढा कांकोली में कार्यरत शारीरिक शिक्षक शायर कुमारी व उनके पति अजय चौधरी द्वारा सोमवार को अतिरिक्त परियोजना जिला शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग के सानिध्य में विद्यालय को 80 लीटर क्षमता वाला वाटर कूलर एवं आरो सेट भेट किया है, कार्यक्रम के दौरान शिक्षा अधिकारी मुकेश गर्ग ने कहा शिक्षकों द्वारा एक भामाशाह की भूमिका निभाना एक सराहनीय पहल है लोगों को अपने जीवन में सामाजिक सरोकार के कार्य करने चाहिए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय इंचार्ज होतम सिंह ने कहा विद्यालय में शुद्ध पीने के पानी की समस्या लंबे समय से चली आ रही थी विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका द्वारा वाटर कूलर व आरो सेट भेट कर इस समस्या से छुटकारा दिलाया है ,इस मौके पर उमादत्त परमार ,नीरू सिंह बहादुर सिंह, आदि लोग उपस्थित रहे

नरेश शर्मा
ब्यूरो चीफ धौलपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!