अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी के प्रयास से सरईगाढ़ नगवा की पानी की समस्या को मुख्य विकास अधिकारी ने लिया संज्ञान

अपना दल एस के जिला मीडिया प्रभारी के प्रयास से सरईगाढ़ नगवा की पानी की समस्या को मुख्य विकास अधिकारी ने लिया संज्ञान समस्या दूर करने को दिया सक्षम अधिकारी को आदेश,,

अपना दल एस सोनभद्र के जिला मीडिया प्रभारी विकास पटेल ने ग्राम पंचायत सरईगाढ़ ब्लॉक नगवां की पानी की समस्या को लेकर दिनांक 10/04/2023 को अपने पत्र के माध्यम से जिला मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया था कि गांव की जनसंख्या 10,000 से ज्यादे है और 12 पुरवा का गांव में सिर्फ 4 टैंकर संचालित हो रहा है जिससे जलापूर्ति नही हो पा रही है इसलिए 4 टैंकर और बढ़ाने हेतु पत्र लिखा।
पत्र को संज्ञान में लेते हुए श्री मान मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार ने तत्काल पानी की समस्या को दूर करने हेतु खण्ड विकास अधिकारी नगवां को प्रेषित किया।
विकास पटेल ने कहा कि यह सब गांव की सम्मानित जनता के सहयोग से संभव हो पाया है। आगे भी जनहित कार्यों के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!