अभिषेक श्रीवास्तव R9भारत सीएमओ ने करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया औचक निरिक्षण,

कई स्वास्थ्य कर्मी मिले अनुपस्थित कारवाई के दिये निर्देशकर्नलगंज गोंडा। शनिवार को जिलास्तरीय तहसील समाधान दिवस में आये मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधेश्याम केसरी ने सुबह 10 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कर्नलगंज का औचक निरीक्षण किया। जहां एक संविदा चिकित्सक कार्य करते मिले। वहीं प्रभारी अधीक्षक सौम्या श्रीवास्तव सहित अन्य चिकित्सक व कुछ स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित रहे। चिकित्सको के साथ स्वस्थ्यकर्मियों की उदासीनता व अस्पताल परिसर में व्याप्त गंदगी पर उन्होंने नाराजगी व्यक्तं करते हुये अनुपस्थित चिकित्सक व स्वस्थ्यकर्मियो के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मरीज इलाज के लिए इधर-उधर भटकते मिले। अस्पताल परिसर में स्थापित वाटर कूलर के पास व्याप्त गंदगी, चिकित्सालय कक्ष में रखे निष्प्रयोज्य सामान, टूटे-फूटे उपकरण, टूटे फर्नीचर, उजड़े बिजली बोर्ड व व्याप्त गंदगी को लेकर उन्होंने कड़ी आपत्ति जताई।