अयोध्या से आया पूज्य संत पागल बाबा के लिए आमंत्रण पत्र

अयोध्या से आया पूज्य संत पागल बाबा के लिए आमंत्रण पत्र विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पूज्य संत पागल बाबा अवधूत महाराज जी को उनका आमंत्रण पत्र दिया अयोध्या से आमंत्रण पत्र को पागल बाबा के आश्रम पर जाकर हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष नरेंद्र त्यागी,जिला संयोजक बजरंग दल मनोज सोनी, विश्व हिंदू परिषद कार्यालय जयपुर से आए कप्तान सिंह कुशवाहा के द्वारा महाराज जी को आमंत्रण पत्र दिया गया,

 

महाराज जी ने कहा 500 साल बाद हिंदुओं को अपनी आस्था और विश्व के राजा राम को घर मिल रहा है सभी 22 जनवरी को अपने घरों में दीपावली की तरह सजाये पूजा करें और दीपक जलाएं हर्षोल्लास के साथ श्री राम जी की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में हो रही है उसके भागीदार बने,जिला सयोंजक के साथ कार्यकर्ताओ ने पीले चावल,राममन्दिर का चित्र देकर कई गाँव मे आमंत्रण दिया,जिनमे गाँव मढ़ा बुजुर्ग,खैरली,मढ़ा गाँव,गोपाली काअड्डा,जगरियापुरा,सहजपुर,रतनगढ़,बसैयालालू,शंकरातोर आदि गाँव मे आमंत्रण दिया,जिनमे कार्यकर्ता एदल सिंह,दिवारीलाल,ज्ञानप्रकाश,होरीलाल,सुशील पचौरी,सुखाराम पचौरी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!