आगरा अपडेट:-
अराजकता फैलाने वाले हो जाएं सावधान, होगी बड़ी कार्यवाही अब खैर नही,

आगरा खेरागढ़ में एसपी देहात ने साफ शब्दों में अराजकता फैलाने वालों पर तीखे शब्दो से प्रहार किया, अगर किसी ने भी समाज मे अराजकता फैलाने, दंगे भड़काने का काम किया तो पीटते हुए थाने ले जाया जाएगा और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्यवाही कर जेल भेजा जाएगा, खेरागढ़ क्षेत्र में शांति बनाए रखें किसी के बहकावे में न आये, आपसी भाईचारे में खटास न आने दें, अन्यथा किसी को बख्शा नही जाएगा,
सभी धर्मों के धर्मगुरुओं के साथ सौहार्दपूर्ण मीटिंग की गई जिसमें शांति व्यवस्था बनाये रखने की एसपी साहब ने अपील की। धार्मिक स्थलों पर लगे कुछ लाउडस्पीकर को उतार कर किसी स्कूल को दान करने की बात की जिससे समाज मे अच्छा संदेश जाएगा, एवं आने वाले आगामी त्योहारों ,पर्वों पर शांति बनाए रखने की हिदायत दी। फिर खेरागढ़ बाजार के मय पुलिस फ़ोर्स के साथ पैदल मार्च किया जहाँ पर भी अतिक्रमण दिखा वहाँ व्यापारियों को हिदायत दी गई , कैनरा बैंक के सामने फुटपाथ की जगह पर भारी संख्या में खड़े वाहन देख कैनरा बैंक खेरागढ़ के मैनेजर को फटकार लगाई,।
रिपोर्ट- शिवम पचौरी
ब्यूरो चीफ आगरा