अवैध देशी शराब और अवैध देशी पोना 315 बोर को ले जाते हुए दो गिरफ्तार।

राजाखेड़ा,धौलपुर

अवैध देशी शराब और अवैध देशी पोना 315 बोर को ले जाते हुए दो गिरफ्तार।

राजाखेड़ा थाना पुलिस ने एक अवैध देशी पोना सहित 51 पऊआ के खिलाफ कार्यवाही की।जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार और अतरिक्त पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में मनोज गुप्ता सीओ मनिया के निकटतम सुपरविजन में मय थानाधिकारी रामखिलाडी मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया जाकर दो अलग अलग अपराधिक कार्यवाही की गई।दिनांक 06/10/2023 को अवैध देशी शराब के 51 पऊआ ले जाते हुए रवि पुत्र दोजीराम जाती जाटव उम्र 25 साल,निवासी छेकुरिया मोहल्ला वार्ड न 19 को गिरफ्तार किया गया।और आज दिनांक 07/10/2023 को अवैध देशी पोना 315 बोर ले जाते हुए डोंगरसिंह उर्फ भेलुकी पुत्र खुमानसिंह जाति ठाकुर उम्र 45 साल,निवासी गोपालपुरा थाना राजाखेड़ा को गिरफ्तार किया है।अपराधियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज़ कर पुलिस मामले को लेकर आरोपियों से पूछताछ कर अनुसंधान कर रही है।कार्यवाही के दौरान थानाधिकारी रामखिलाडी मीणा के साथ एएसआई लालमन सिंह,एचसी सुरेशचंद,कांस्टेबल यतेंद्र सिंह,बलवीर,नेत्रपाल,अरविंद,
चालक कृष्णचन्द गुर्जर मौजूद रहे।खबर आर 9भारत मनोज राघव के साथ कुश राठौर राजाखेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!