अवैध शराब बिक्री करने वालो कोचियो पर पुलिस की लगातार कार्यवाही

थाना खैरागढ़ जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई :अवैध शराब बिक्री करने वालो कोचियो पर पुलिस की लगातार कार्यवाही अवैध शराब की बिक्री करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में

आदतन आरोपी के कब्जे से 11.520 लीटर अवैध शराब कीमती 5,120/-रूपयें बरामद

प्रकरण मे गिरप्तार आरोपी को न्यायालय के आदेश पर भेजा गया जेल पुलिस अधीक्षक जिला केसीजी अंकिता शर्मा (आईपीएस.), एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा पाण्डेय के निर्देशन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी लालचंद मोहले के मार्गदर्शन मे बिरेन्द्र चंन्द्राकर के नेतृत्व में क्षेत्र मे अवैध शराब कोचियो के विरुद्ध निरंतर कार्यवाही करते हुये 08.02.23 को अवैध शराब बिक्री करने की जरिये मुखबीर की सूचना मिला की ग्राम पाण्डादाह में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री हेतु करने कि सूचना पर बिरेन्द्र चन्द्राकर नेतृृत्व मेे थाना खैरागढ़ का एक टीम बनाकर रवाना किया गया।ं मौके पर जाकर घेरा बंदी कर रेड कार्यवाही किया गया। ग्राम पाण्डादाह ग्राम पंचायत के सामने पास आरोपी अमिर बेग पिता कादर बेग उम्र 29 वर्ष साकिन पाण्डादाह थाना खैरागढ़ को अवैध शराब बिक्री करते रंगे हाथो पकड़ा गया। जो अपने पास रखे 64 नग पौवा देशी प्लेन मदिरा शीलबंद प्रत्येक पोैवा मे 180 एम एल भरी हुई, कुल 11.520 लीटर कीमती 5,120 रुपये को जप्त कर आरोपी को हिरासत मे लेकर शराब रखने के संबंध मे वैध लायसेंस की मांग की गई जिसे आरोपी ने किसी प्रकार का वैध लायसेंस न होना लिखकर देने पर आरोपी का कृृत्य आबकारी एक्ट का पाये जाने पर थाना खैरागढ़ में धारा 34 (2) आबकारी एक्ट तहत अपराध कायम कर माननीय न्यायालय के आदेश पर ज्यूडिसियल रिमांड पर भेजा गया। उक्त संपूर्ण कार्यवाही मे थाना खैरागढ़ मे पदस्थ बिरेन्द्र चन्द्राकर, मयाराम नेताम, प्रधान आरक्षक 84 चुनेश्वर वर्मा, आरक्षण 660 डुलेश्वर साहू, 272 मुरली वर्मा, 1408 संजय कौशि, 821 लक्ष्मण साहू की अहम भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!