चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
आंगनवाड़ी भवन परिसर बस्ती तुमान में मनाया गया वजन त्यौहार,
आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन और ऊंचाई की जांच कराएं,
12 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार….

करतला//विकासखंड करतला जिला कोरबा छत्तीसगढ़ के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना करतला के ग्राम पंचायत तुमान के आंगनबाड़ी बस्ती तुमान में पोषण माह के अंतर्गत वजन त्यौहार मनाया गया, जिसमें सरपंच ललिता पैकरा द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का वजन, ऊंचाई, की कराएं जांच 12 से 23 सितंबर तक मनाया जाएगा वजन त्यौहार करतला परियोजना अंतर्गत 215 आंगनबाड़ी केंद्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जाना है, जिसमें सभी 0 से 6 वर्ष तक बच्चों का वजन एवं ऊंचाई लंबाई नापकर उनका पोषण स्तर की जांच किया जाना है। साथ-साथ अभिभावकों को भी जाकर करना है कि उनके बच्चों का वजन एवं ऊंचाई उसके अनुसार सही है कि नहीं अथवा नहीं जिन बच्चों का वजन एवं ऊंचाई उम्र के अनुसार कम है उन बच्चों की देखभाल एवं खान-पान पर विशेष ध्यान देने हेतु उन्हें समझाइश दी जाती है। एवं यदि उनके बच्चे को कुपोषित है, तो उन्हें निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवाई दिया जाता है। साथ ही साथ उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करतला में पोषण पुनर्वास केंद्रों में 15 दिन भर्ती कराया जाता है, ताकि बच्चे का चिकित्सीय परीक्षण के साथ उपचार किया जाता है। इस अवसर में करतला परियोजना अधिकारी, सुपरवाइजर, सरपंच, गांव, के महिलाएं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एवं सहायिका उपस्थित रहे।