आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गयी, चरवाहा बाल बाल बच गया……

बिग ब्रेकिंग

बाँदा। आकाशीय बिजली गिरने से एक भैंस की मौत हो गयी। चरवाहा बाल बाल बच गया।

 

 

बबेरु कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देवरथा निवासी रघुनंदन यादव की भैंस व शत्रोहन अपनी भैंस लेकर चराने गया था। तभी दोपहर के करीब रिमझिम की बारिश शुरू हो गयी। भैंस चरवाहा थोडी दूर में एक पुलिया के नीचे बारिश से बचने के लिए बैठ गया था। तभी अचानक गड़गड़ाहट के साथ आकाशीय बिजली गिरी। और भैंस चपेट में आ गयी। जिससे भैंस की मौके में मौत हो गयी। भैस चरवाहा चपेट में आने से बच गया। भैंस पालक रघुनंदन यादव ने लेखपाल को सूचना दिया और कोतवाली में घटना की सूचना दिया है। बताया कि लगभग 70 हजार से अधिक कीमत की भैंस थी। पुलिस ने बताया कि पशु चिकित्सक को पोस्टमार्टम के लिए सूचना दे दी गई है।

बाँदा से जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!