आकाशीय बिजली गिरने से 18 बकरियों की मौत

भरतपुर 27 अगस्त

आकाशीय बिजली गिरने से 18 बकरियों की मौत

भरतपुर. बयाना के खानखेड़ा गांव के पास पहाड़ी पर जंगल में सोमवार शाम आकाशीय बिजली गिरने से 18 बकरियों की मौत हो गई। तहसीलदार विनोद कुमार मीणा ने बताया कि गांव खानखेड़ा में दशरथ सिंह की बकरियां रोजाना की तरह पहाड़ी पर चरने गई थी। इसी दौरान शाम करीब 4 बजे अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दशरथ सिंह की 18 बकरियों की मौत हो गई। पीड़ित दशरथ सिंह ने बताया कि बकरी पालन से ही उसके परिवार की आजीविका चलती थी, लेकिन अचानक हुए हादसे में उसे करीब तीन लाख का नुकसान हो गया है। ऐसे में अब उसके सामने बड़ा आर्थिक और परिवार के पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ गिरीश गोयल ने बताया कि डॉ समय सिंह और डॉ केपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर बकरियों का पोस्टमार्टम किया है। आर्थिक सहायता के लिए पशुपालक से आवेदन कराकर विभागीय नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!