आखिर श्यामलाल के बिल कैसे हो रहे पास,किस विभाग की है रेत

REPORT BY – इदरीश विरानी

श्यामलाल पांसे की रेत से बन रही आदर्श धनोरा छात्रवास की बिल्डिंग:-महावीर जैन(ठेकेदार इंजीनियर)

आखिर श्यामलाल के बिल कैसे हो रहे पास,किस विभाग की है रेत,किससे से है सेटिंग

दामजीपुरा:-मामला आदिवासी ब्लॉक भीमपुर के आदर्श धनोरा गांव का है।आदर्श धनोरा में पीआईयू विभाग द्वारा सीनियर आदिवासी बालक छात्रवास का निर्माण लाखो की लागत से चल रहा है।जिसमे जिम्मेदारो की अनदेखी समझ से परे है।निर्माण कार्य मे कोई श्यामलाल पांसे नामक रेत माफिया अवैध उत्खनन करके रेत दे रहा है।वो भी घटिया किस्म की जिससे निर्माण कार्य संबंधित ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है।जिससे भविष्य में बच्चों की जान-जोखिम में डाल कर धड़ल्ले
से निर्माण कार्य कराया जा रहा है।

ठेकेदार के इंजीनियर महावीर जैन की पुष्टि:-आपको बता दे कि जब रेत के बारे में निर्माण करता एजेंसी के ठेकेदार से पूछा गया कि रेत कहा से ला रहे हो तो ठेकेदार के इंजीनियर महावीर जैन ने बताया कि श्यामलाल पांसे रेत निर्माण के लिए दे रहा है।और सबको पता है।

अवैध उत्खनन कर शासन को लगाया जा रहा चूना:-आखिर श्यामलाल पांसे द्वारा इतनी मात्रा में रेत किस विभाग से निकाली जा रही हैं।फारेस्ट या माइनिंग…किस विभाग से सेटिंग कर अवैध रेत बेचकर पांसे शासन को चूना लगा रहा है।बड़ा सवाल तो यह हैं कि आखिर जिम्मेदार मौन क्यो हैं।

आखिर पांसे के बिना रॉयल्टी के बिल कैसे हो रहे पास:- जब पीआईयू विभाग के ई विनय तिवारी से इस विषय मे बात की गई तो तिवारी जी ने बताया कि हमे नही पता कि ठेकेदार द्वारा रेत कहा से किससे ली जा रही हैं।हमारे पास रॉयल्टी वाले बिल आते हैं वो ही पास किए जाते है।

भीमपुर ब्लॉक में बिना डर के खूब चल रहा अवैध रेत का धंधा:-ब्लॉक में जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते बिना रोकटोक के दिन दहाड़े खूब चल रहा है अवैध रेत का कारोबार।माफिया इतने ज्यादा बेफिक्र हो गए है कि दिन में ही धड़ल्ले से रेत का कारोबार कर रहे हैं।

क्षेत्रवासियों का कहना बड़े स्तर में होंगी सेटिंग इसलिए नही डरते माफिया:-क्षेत्रवासियों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने में हमने दिन दहाड़े रेत की ट्रालियां दौड़ते काफी नही देखा।हो सकता हैं कि ज़िम्मेदार
विभागों से शायद कोई बड़ी सेटिंग होंगी।तभी तो रेत माफियो के हौसले इतने बुलंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!