आज दिनांक 18.12.2021 को विन्ध्याचल कमिश्नरी के तीनों जनपदों मीरजापुर,

प्रेस नोट
आज दिनांक 18.12.2021 को विन्ध्याचल कमिश्नरी के तीनों जनपदों मीरजापुर, सोनभद्र और भदोही के जिला व विधानसभा संचालन समिति की बैठक कान्हा ब्रदर्स उत्सव लॉन बरौधा कचार में सम्पन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि झारखण्ड संगठन महामंत्री भाजपा धर्मपाल जी रहे। मीरजापुर कमिश्नरी संचालन टोली को संबोधित करते हुए धर्मपाल जी ने चुनाव संचालन समिति के दायित्व धारियों को उनके दायित्व के बारे में उनको विस्तार से बताया कि चुनाव संबंधी तैयारी एवं चुनाव जीताने का कार्य चुनाव संचालन समिति का कार्य होता है तथा सरकार के कार्य योजनाओं के बारे में भी बताने के लिए कहा। कार्यकर्ताओं के बीच में चुनाव जीताने के लिए टिप्स दिया। बैठक की संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कमलेश जी ने किया।
उक्त बैठक में भदोही प्रभारी कौशलेन्द्र सिंह पटेल, अजीत चौबे जिलाध्यक्ष सोनभद्र, विनय श्रीवास्तव जिलाध्यक्ष भदोही, लाल बहादुर सिंह, बालेन्दु मणि त्रिपाठी, रविशंकर पाण्डेय, हरिशंकर सिंह पटेल, संतोष गोयल, दिनेश वर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह पटेल, कौशल श्रीवास्तव, संजय यादव, गौरव ऊमर, ज्ञान प्रकाश दूबे, प्रणेश प्रताप, अमित कुमार सिंह, धर्मेन्द्र कुमार मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे। उक्त जानकारी जिला सह मीडिया प्रभारी प्रणेश प्रताप सिंह ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!