आज दिनांक 26-11-2022 को जिला अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह देवरिया ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

आज दिनांक 26-11-2022 को जिला अधिकारी श्री जितेंद्र प्रताप सिंह देवरिया ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान की उद्देशिका की दिलाई शपथ।

देवरिया (उत्तर प्रदेश) 26 नवंबर। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट परिसर में उपस्थित अधिकारीयों एवं कर्मचारियों को संविधान की उद्देशिका की शपथ दिलाई गई।

इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि हम सब एक भारत, एकजुट भारत व श्रेष्ठ भारत के रुप में देवरिया जनपद में हमलोग साथ खड़े हुए हैं। सभी लोगों के सेवा के लिए संविधान एक कानूनी ढांचा है। इसका हम सभी लोग सम्मान करे और अपने कार्यो को अच्छे से निष्पादन करें। संविधान की शपथ लें कि हर नागरिक को हर समुदाय के व्यक्ति को एवं हर सम्प्रदाय के लोगों को बराबरी एवं समानता का अवसर प्रदान करेंगे। जो भी हमारा कार्य होगा उसमें सर्वश्रेष्ठ करने का प्रयास करेंगे। उन्होंने इस अवसर पर सभी को बधाई दी है।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, मुख्य राजस्व अधिकारी अमृत लाल बिन्द सहीत बिभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!