आज सभी ग्राम विकास अधिकारी की एक बैठक की गई

रेहरा बाजार -बलरामपुर
R9bharat संवाददाता नन्दलाल श्रीवास्तव की रिपोर्ट

दिनांक 26/04/2023 को वीरेंद्र कुमार मिश्र खंड विकास अधिकारी की अध्यक्षता में आज सभी ग्राम विकास अधिकारी की एक बैठक की गई इस बैठक का प्रयोजन यह था कि सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास जिसको प्राप्त है वह उस राशि का उपयोग आवास बनाने में करें! इस संदर्भ में सभी ग्राम विकास अधिकारी को बताया गया कि आप गांव में भ्रमण कर जिनको भी आवास मिला है! वह अपने आवास का निर्माण अवश्य कराएं जिससे आवास प्राप्ति का जो लक्ष्य है उसे पूर्ण किया जाए सादुल्लानगर ग्राम के ग्रामीणों ने बताया कि मिट्टी खनन रोक होने की वजह से आवास निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही है बिना मिट्टी पटे आवास का निर्माण नहीं किया जा सकता”! खंड विकास अधिकारी ने इस पर जोर देकर कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सभी को पहुंचे! साथ ही ध्यान रखा जाए कि प्रधानमंत्री आवास निर्माण मनरेगा के तहत ही किया जाए जिससे ग्रामीणों को रोजगार मिल सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!