आज हर घर में बिरसा मुंडा पैदा होना जरूरी हो गया है ==== लवकेश मोरसे

आज हर घर में बिरसा मुंडा पैदा होना जरूरी हो गया है ==== लवकेश मोरसे

दामजीपूरा =====जनजाति समाज का गौरव महान क्रांतिकारी महान नायक भगवान बिरसा मुंडा की जयंती आज ग्राम पंचायत बटकी में मनाई गई जिसमें ग्राम के जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन माल्यार्पण कर की गई तत्पश्चात ग्राम के बुजुर्गों एवं जनप्रतिनिधियों का स्वागत किया गया संपूर्ण कार्यक्रम की जानकारी लवकेश मोरसे के द्वारा विस्तृत रखी गई जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके क्रांतिकारी जीवन और किस प्रकार से उन्होंने अंग्रेजों के विरुद्ध ईसाई मिशनरी के खिलाफ अपनी लड़ाई लड़ी एवं कैसे वह आदिवासी समाज के भगवान कहलाए बिरसा मुंडा जी के संक्षिप्त जीवन परिचय के पश्चात प्रशासन के निर्देश अनुसार ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें शासन के निर्देश पर जो एजेंडा तैयार किया गया था जिसमें पेसा एक्ट पर 1 घंटे का प्रशिक्षण ग्राम के सचिव दीपक लालपुरी के एवं लवकेश मोरसे के द्वारा संपूर्ण विषय की जानकारी दी गई एवं वन अधिकार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई वही सतत विकास के लक्ष्यों को संपूर्ण रूप से ग्राम सभा के सामने रखा गया जिसमें शिक्षा स्वास्थ्य शून्य गरीबी शून्य भुखमरी सबके लिए ऊर्जा बाल हितेषी पंचायत को लेकर विशेष चर्चा की गई एवं ग्राम सभा में ही स्वच्छता पर शपथ ली गई एवं नशा मुक्त ग्राम बनाने को लेकर भी शपथ ली गई टीवी मुक्त ग्राम बनाने हेतु ए एनएम सुनीता चौहान के द्वारा शपथ दिलाई गई वहीं अंत में एक पेड़ मां के नाम अंतर्गत लक्ष्मी तरु का पौधा पंचायत भवन के सामने रोपा गया एवं गुलमोहर का पौधा माध्यमिक शाला के सामने रोपा गया संपूर्ण कार्यक्रम में सरपंच चंद्रावती मार्शकोले सचिव दीपेलाल उइके रोजगार सहायक किशोर मार्शकोले लवकेश मोरसे दलपत सलामें महाजन कवड़े शिवा कवड़े दिलीप उईके विजेश परते जागेश्वर सलामें श्यामलाल मार्शकोले दयाराम शलामें संतोष मार्शकोले एएनएम सुनीता चौहान शिक्षक नवल किशोर बारस्कर रामेश वटके पूजा नागले आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सेवंती तानेकर सेवंती उईके आशा कार्यकर्ता सुखवंती उईके सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!