चित्रलेखा श्रीवास की रिपोर्ट
आदिम जाति सेवा सहकारी समिति, तुमान में धान खरीदी का भव्य शुभारंभ
जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा रहे मुख्य अतिथि

तुमान//आदिम जाति सेवा सहकारी समिति तुमान में मंगलवार को धान खरीदी सीजन का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष श्री मनोज झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके कर-कमलों से धान खरीदी प्रक्रिया का उद्घाटन किया गया।
खरीदी केंद्र प्रभारी संजु पाटले के नेतृत्व में समिति द्वारा किसानों का तिलक लगाकर पारंपरिक तरीके से खरीदी आरंभ की गई। किसानों ने अपनी उपज लेकर केंद्र पहुँचकर खरीदी प्रक्रिया में हिस्सा लिया और समिति द्वारा बनाए गए बेहतर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित
धान खरीदी शुभारंभ कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों ने उपस्थिति दर्ज की—
जनपद सदस्य : निरुपमा पाटले, रीना सिदार, लक्ष्मीन कँवर
जिला पंचायत सदस्य : सावित्री कँवर
सरपंच : सुषमा कँवर
अन्य अतिथि : बलराम वैष्णव, मयूर पारिक, संजु वैष्णव, शंकर पटेल
इन सभी ने खरीदी केंद्र की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संतोष व्यक्त किया तथा किसानों से संवाद कर सरकार की धान खरीदी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
किसानों में उत्साह—पहला धान बेचने पहुँचे महेत्तर सिंह और पेशी लाल
शुभारंभ के अवसर पर सबसे पहले
तिवारीपुर के किसान महेत्तर सिंह
ढोंढातराई के किसान पेशी लाल
अपने धान की उपज लेकर केंद्र पहुँचे।
दोनों किसानों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया और उनका धान खरीदा गया।
अपने उद्बोधन में जनपद उपाध्यक्ष मनोज झा ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उपज का उचित मूल्य दिलाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों पर पारदर्शी व्यवस्था और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन और समिति पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध है।
उन्होंने आगे कहा कि किसानों की मेहनत ही प्रदेश और देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। राज्य सरकार का लक्ष्य है कि प्रत्येक किसान को उसका हक मिले और उपज का भुगतान समय पर हो।
शुभारंभ के साथ ही खरीदी हुई तेज़—किसानों ने जताया विश्वास
समिति द्वारा बनाई गई व्यवस्था—माप-तौल, गुणवत्ता जांच, भुगतान प्रक्रिया—को किसानों ने सराहा। उपस्थित किसानों ने बताया कि इस वर्ष खरीदी केंद्र पर सुविधाएँ और अधिक सहज एवं पारदर्शी लग रही हैं।
कार्यक्रम के अंत में खरीदी केंद्र प्रभारी संजु पाटले ने सभी जनप्रतिनिधियों और किसानों का आभार व्यक्त किया।
धान खरीदी मे किसी भी किसानो को किसी प्रकार की समस्या नहीं होंगी