आपकी सरकार आपके द्वार” के शुभारंभ किया गया

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के शुभारंभ किया गया ll

R9 भारत संवाददाता जयकांत कुमार,

 

 

चंदवारा :- चंदवारा प्रखण्ड के सुदूरवर्ती क्षेत्र बेंदी पंचायत में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” के शुभारंभ किया गया जिसकी शुभारंभ प्रमुख मंजू देवी ,उप प्रमुख खुशबु देवी, अंचलाधिकारी राम रतन वर्णवाल प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय यादव के द्वारा संयुक्त रूप से दिप प्रज्वलित कर किया गया l आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के जरिए जनता से सीधा संवाद कर आम जनता की शिकायतों एवं समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है l आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के प्रथम चरण को लेकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है l विभिन्न पंचायतों में जागरूकता रथ, माइकिंग, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा हैl सरकार ने सरल एवं सहज रूप से ग्रामीणों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना एवं उससे लाभान्वित करना लक्ष्य तय किया हैl पंचायत स्तर पर शिविर का आयोजन कर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करने तथा जांच के बाद उन्हें स्वीकृत कर योजना का लाभ ऑन द स्पॉट मिले, यह सरकार की प्राथमिकता हैl वही मौके पर उपस्थित प्रखंड सहकारिता संजय प्रसाद ,वियज मोदी ,उर्मिला देवी ,दामोदर सिंह , लक्ष्मण यादव ,वजीर भुइया ,धीरेंद्र कुमार चंद्रभूषण साव , सहित कई लोग मौजूद थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!