आरोप -मनगढ़ंत घटनाएं बनाकर पीड़ित परिवार को परेशान करती है

बांदा जनपद के बबेरु कस्बे के अतर्रा रोड नेता नगर निवासी काशी प्रसाद कुशवाहा प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम के माध्यम से आरोप लगाया कि मोहल्ला की रहने वाली महिला चंदा देवी व आशा देवी तथा सुंदरिया आए दिन मनगढ़ंत घटनाएं बनाकर पीड़ित परिवार को परेशान करती रहती है। इनसे तंग आकर काशी प्रसाद ने तीनों महिलाओं के विरुद्ध मुख्यमंत्री जी से कार्यवाही की मांग किया है। तीनों महिलाएं साजिश रचकर फर्जी शिकायत करती रहती है औऱ अपहरण का झूठ आरोप लगाती हैं। आशा के लड़के के विरुद्ध पास्को सहित छेड़छाड़ की बबेरू थाना में रिपोर्ट दर्ज है तथा माननीय पास्को न्यायालय से फरार भगोड़ा घोषित है, उसके खिलाफ वारंट भी जारी है। जिस मकान में कब्जा का आरोप लगा रही है उसी में सुंदरिया आशा देवी वह चंदा एवं उनकी मां रहती है और बेबुनियाद आरोप लगाकर अपने लड़के को पुलिस से बचाने के लिए अनशन कर रही है। शासन प्रशासन को गुमराह करके पीड़ित पक्ष का उत्पीड़न करती रहती है। इन महिलाओं से पीड़ित काशी प्रसाद ने बताया कि आशा देवी के लड़का देवीदयाल उर्फ दयालु पुत्र गजराज कोरी निवासी अतर्रा रोड थाना बबेरु के विरुद्ध माननीय न्यायालय पास्को एक्ट जनपद बांदा द्वारा मुकदमा संख्या 7/2015 धारा 452 वह 354 का 504 व 506 आईपीसी पास्को एक्ट स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी है। इसलिए वादी पक्ष माननीय मुख्यमंत्री जी से कठोर कार्यवाही की मांग किया है।

R9 भारत से बाँदा जिला संवाददाता शिवविलाश शर्मा की रिपोर्ट।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!