इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक कोविड-19 गाइड लाइन्स एण्ड मैनेजमेंट का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे ए जयालाल एवम् राष्ट्रीय महासचिव डॉ जयेश लेले ने किया

वाराणसी।। इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन में डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव द्वारा लिखित पुस्तक कोविड-19 गाइड लाइन्स एण्ड मैनेजमेंट का विमोचन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जे ए जयालाल एवम् राष्ट्रीय महासचिव डॉ जयेश लेले ने किया ,विदित हो कि भारतीय लेखकों द्वारा कोविड पर यह पहली रेफ़रल पुस्तक है जिससे एम बी बी एस ,एम डी के विद्यार्थियों के लिये बहुत उपयोगी साबित होगी ,कोविड पर पूरी जानकारी इस पुस्तक में है ,इस पुस्तक के सहयोगी लेखक कोविड के जानकार चिकित्सक प्रोफ़ेसर सूर्यकांत त्रिपाठी तथा डॉ वत्सला कुंवर है जिन्होंने अपना सहयोग दिया!यह पुस्तक आम जनमानस के लिये भी ज्ञानवर्धक सावित होगी !इस अवसर पर इण्डियन मेडिकल एसोसियेशन उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष डॉ एम के वंसल ,डॉ शरद अग्रवाल,डॉ अजीत सहगल.डॉ रितु गर्ग,डॉ अशोक राय ,डॉ आनंद प्रकाश,डॉ आर के अशोकन .डॉ करन पुनिया इत्यादि लोग उपस्थित रहे तथा डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव के इस उपलब्धि पर बधाई एवम् शुभकामनाएँ दी !
आलोक कुमार सिंह
ब्यूरो चीफ, वाराणसी
R9 भारत नेशनल न्यूज
8090900040

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!