ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर बड़बिल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

 

 

 

ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर बड़बिल थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित।

ओडिशा(बड़बिल)- ईद-उल-अजहा (बकरीद) के मद्देनज़र बड़बिल थाना में एक शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सब डिविजनल पुलिस ऑफिसर (SDPO) श्री देवेन्द्रनाथ पिंगुआ (OPS) ने की। उन्होंने सभी समुदायों से पर्व को सौहार्द्र, आपसी भाईचारे और उमंग के साथ मनाने की अपील की।श्री पिंगुआ ने अपने संबोधन में कहा कि सभी नागरिकों को एकजुट होकर समाज की उन्नति और शांति के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि बड़बिल की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने में सभी का योगदान आवश्यक है।
बैठक में बारबिल थाना के प्रभारी (IIC)श्री अशोक कुमार नायक सहित अन्य पुलिस कर्मी भी उपस्थित थे।
इस शांति समिति की बैठक में दिलीप कुमार मिश्रा, उमेश दुबे, राहुल दुबे, मसूद अख़रम, राजा गुप्ता, मोहम्मद नसीम, मोहम्मद सनाुल्लाह, आरिफ आलम, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शमसुल, मोहिब अहमद, मोहम्मद इरशा, कृष्णा नायक, संतोष महांता, प्रमोद दास, रूपलाल साहू आदि ने भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
सभी सदस्यों ने एक मत से कहा कि बड़बिल के सभी समुदाय मिलकर त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने तथा क्षेत्र की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध हैं।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई और सभी ने पुलिस प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

रिपोर्ट: – ओडिशा(क्योंझर) R9 भारत ब्यूरो चीफ सज्जाद आलम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!