ब्यूरो चीफ इरफान मंसूरी
MN 8878420082
ईद के मौके पर कौमी एकता दरगाह कमेटी ने आंगनवाड़ी को आलमारी एवम बच्चो के लिए चेयर भेट दी।
सौंसर
हर वर्ष गौस पाक सरकार का उर्स मनाने वाली कौमी एकता दरगाह कमेटी ने इस वर्ष अपने कार्यक्रम में थोड़ा बदलाव करते हुए, आंगनवाड़ी को आलमारी और बच्चो के लिए चेयर भेट की । क्योंकि वार्ड नंबर 8 में ही यह दरगाह आता है और आंदनवाड़ी भी उसी वार्ड में है। और आंगनवाड़ी में ऑफिस कार्य के समान रखने के लिए कोई इस प्रकार की सुविधा नहीं थी इस लिए कमेटी ने निर्णय लिया और ईद के मौके पर आंगनवाड़ी को एक ऑफिशियल अलमारी एवं छोटे बच्चों को बैठने के लिए 12 चेयर भेंट की गई। आंगनवाड़ी में कार्यरत कविता सुरजुसे. और उनकी सहपाठी शालू रंगारे मौजूद थी बच्चों को बिस्किट योग चॉकलेट का वितरण हुआ तो बच्चे भी बहुत खुश हुये और आभार वेक्त किया इस मौके पर आंगनवाड़ी सुरवाइजर श्रीमती वंदना ढोक भी उपस्थित थी। कौमी एकता दरगाह कमेटी ने सर्वप्रथम दरगाह जाकर चादर पेश की गई उसके पश्चात संपूर्ण टीम आंगनवाड़ी में आकर के भेट प्रदान की जिसमें मुख्य रुप कमेटी के व्यवस्थापक प्रदीप कलसकर (पूर्व सैनिक भा.से.) रघुनाथ जी गजभिए अध्यक्ष इशाक खान अल्केश बाविस्टाले,जाहिद खान, ,तौफ़ीक़ शेख, शुभम बैंड, गुरुदेव हेडाऊ, कयूम शेख, प्रकाश निमजे, तौसीफ कच्ची, रवि ठोसरे आदि का समावेश।