भरतपुर 13अगस्त
उच्चैन के प्रधान हिमांशु अवाना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव हुआ पारित

भरतपुर. जिले की नदबई विधानसभा के पूर्व विधायक जोगेंद्र सिंह अवाना के प्रधान पुत्र हिमांशु अवाना के खिलाफ उच्चैन पंचायत समिति में सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ। रिटर्निंग अधिकारी राजीव शर्मा की मौजूदगी में पंचायत समिति सदस्यों की वोटिंग में 13-1 से अविश्वास हुआ पारित। प्रधान हिमांशु अवाना के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर 13 सदस्यों ने अविश्वास के पक्ष में किया मतदान। मतदान के लिए भारी सुरक्षा के बीच लाया गया था पंचायत समिति सदस्यों को, भारी पुलिस जाब्ते के बीच हुई मतगणना।
भरतपुर से हेमंत दुबे