बालूमाथ से प्रफुल्ल पांडेय की रिपोर्ट
उपायुक्त ने जनप्रतिनिधियों और प्रेस प्रतिनिधि से कोविड टीकाकरण को लेकर ऑनलाइन किया संवाद।
बालूमाथ । लातेहार जिले के उपायुक्त अब्बू इमरान बालूमाथ प्रखंड सह अंचल कार्यालय के परिसर में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रेस प्रतिनिधि से कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर किया ऑनलाइन संवाद। मिली जानकारी के अनुसार,उपायुक्त अब्बू इमरान कोविड टीकाकरण का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर और शत-प्रतिशत प्रखंड क्षेत्रों में कोविड टीकाकरण हो जाने को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और प्रेस प्रतिनिधि से किया ऑनलाइन संवाद और प्रेस प्रतिनिधि व जनप्रतिनिधियों से बारी-बारी कर किया विचार विमर्श, जनप्रतिनिधियों नें उपायुक्त के समक्ष कोविड टीकाकरण बढ़ाने को लेकर अपनी अपनी बातें रखी वहीं दूसरी ओर प्रेस प्रतिनिधि भी शत प्रतिशत कोविड टीकाकरण प्रखंड क्षेत्रों में कैसे हो इसके लेकर अपनीं बात उपायुक्त के समक्ष रखीं गई,जिसका बाद उपायुक्त ने सभी के बात सुनने के बाद कहा कि आपके बताया गया बातों पर प्रखंड प्रशासन और जिला प्रशासन गंभीरता से विचार कर इस पर कार्य करेगा। इस मौके पर अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप लातेहार ,प्रखंड विकास पदाधिकारी राजश्री ललिता बाखला,अंचलाधिकारी आफताब आलम,जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू, प्रखंड उप प्रमुख संजीव कुमार सिन्हा,चिकित्सक प्रभारी अशोक कुमार ओड़िया,मुखिया सुशीला देवी,ऐश्वर्या उरांव,सोहराई भगत भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा,राजद प्रखंड अध्यक्ष प्रीतलाल यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष दीपक यादव, भाजपा युवा नेता अमित कुमार, संतोष सिन्हा,प्रफुल्ल पांडेय, रामकुमार, अजीत कुमार, शशि भूषण प्रसाद, पंकज सिन्हा,मोहम्मद अरबाज, सकील जैदी सहित कई लोग उपस्थित थे।