उप तहसील मुख्यालय लखनपुर भवन हुआ जर्जर

उप तहसील मुख्यालय लखनपुर भवन हुआ जर्जर

नदबई उप तहसील कार्यालय भवन व नायब तहसीलदार आवास मरम्मत के अभाव में हुआ क्षतिग्रस्त जर्जर समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर ने बताया की जून सन् 2016 मे उप तहसील कार्यालय भवन का निर्माण हुआ था तत्कालीन संवेदक की लापरवाही व सानिवि अधिकारियों की प्रभावी मॉनिटरिंग निगरानी के अभाव मे घटिया सामग्री के प्रयोग से कार्यालय भवन का निर्माण किया गया था। उक्त भवन मे पहली मंजिल पर थाने का संचालन व नीचे उप तहसील कार्यालय संचालित है भवन इतना जर्जर हो चुका है कभी भी जन हानि हो सकती है। यहां सभी कार्मिक भय के साये मे नौकरी कर रहे हैं। भवन की मरम्मत हेतु समाजसेवी एडवोकेट महेश लखनपुर के साथ ग्रामीणों ने अटारी प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र द्वारा अवगत करवाया गया था। प्रशासन द्वारा अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
रिपोर्टर राहुल डागुर शाहपुर लखनपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!