ब्यूरो रीपोर्ट पलामूँ
उप निर्वाचन पदाधिकारी ने प्री रिविज़न एक्टिविटी के तहत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा की
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त शशि रंजन के निर्देश पर मंगलवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी अनंत कुमार ने ऑनलाइन मोड में निर्वाचन संबंधी कार्यों की समीक्षा की.इस दौरान उन्होंने फॉर्म 6,7,8 का गहनता पूर्वक समीक्षा करते हुए सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से सभी फॉर्म को निष्पादन करने सहयोग करने की बात कही.वहीं सत्यापन के क्रम में मृत मतदाताओं का डेथ सर्टिफिकेट जारी कर संबंधित मृत मतदाता का नाम वोटर लिस्ट से हटाने की भी समीक्षा की गयी इसपर उप निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी बीडीओ को सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर उनके द्वारा दिये गये मृत मतदाता की सूची के अनुरूप संबंधित मृत मतदाता का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने की बात कही.इसी तरह उन्होंने विधानसभा वार ब्लैक एंड वाइट फ़ोटो रिप्लेसमेंट,80 से अधिक वर्ष के मतदाताओं का वेरिफिकेशन,नये मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में जोड़ने,जेंडर रेश्यो,आदि की भी समीक्षा की.मौके पर एनआईसी के सभागार में अपर समाहर्ता सुरजीत कुमार सिंह,डीएसओ प्रीति किस्कु जुड़े रहे वहीं सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी व सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ऑनलाइन मोड में जुड़े रहे.