एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर किया पौधारोपण

भरतपुर 7 अगस्त

एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जल संसाधन मंत्री व जिला प्रभारी ने पॉलिटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर किया पौधारोपण

 

भरतपुर. एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भरतपुर पहुंचे जल संसाधन विभाग के मंत्री एवं जिले के प्रभारी सुरेश सिंह रावत ने महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पौधारोपण अभियान के तहत पौधरोपण किया। उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि न केवल हम पौधे लगाएं बल्कि उनकी देखभाल कर उन्हें बड़ा भी करें, जिससे कि पर्यावरण की सुरक्षा हो सके। उन्होंने लोगों से हर साल हरियाली तीज के अवसर पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की। पौधरोपण कार्यक्रम के बाद जिला प्रभारी मंत्री रावत कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक में भाग लिया। बैठक में मंत्री ने राज्य सरकार की घोषणा की प्रगति और क्रियान्विति की समीक्षा की। जिला स्तरीय अधिकारियों से बजट घोषणा को जल्द से जल्द पूर्ण करने और उनकी पल-पल की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी मंत्री सुरेश सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कांग्रेस नेता के बयान से उनकी मानसिकता झलकती है। बांग्लादेश और हिंदुस्तान में जमीन आसमान का अंतर है। हिंदुस्तान में देशभक्त लोग हैं। यहां कभी भी बांग्लादेश जैसी परिस्थिति नहीं आएगी। बता दें कि पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को दिल्ली में एक पुस्तक के विमोचन समारोह में कहा था कि आज जो बांग्लादेश में हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है।।

भरतपुर से हेमंत दुबे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!