बलिया न्यूज
डिस्ट्रिक्ट रिपोर्टर प्रभुनाथ सिंह पत्रकार आर 9 भारत बलिया
बलिया जिले के बैरिया तहसील क्षेत्र मे ग्राम पंचायत इब्राहीमाबाद उपरवार के टोला नेकाराय गांव मे आज करीब 3 बजे दिन मे आग लगने के कारण एक सिआयसी झोपडी मे रखा सारा समान जलकर राख हो गया। बताया जाता है की टुनटुन यादव पुत्र स्वर्गीय भदयी यादव अपने गायो को चराने चले गए थे तभी आग लग गई। गांव के लोग दौड़कर आये तब तक तेज हवा के कारण झोपड़ी जलकर राख हो गई और उसमे रखा सारा समान भी जलकर राख हो गया। पुछे जाने पर उन्होने बताया की मेरा चौकी बिस्तर पाईप प्लास्टिक का तथा कुछ गेंहू बोरे मे रखे थे वह हमारा सारा समान जल गया है। गर्मी और तेज हवा बहने के कारण इस क्षेत्र मे आगलगी की घटना अभी जोरो पर हो रही है। आग लगने की घटना का पत्ता नही चल पाया है की आग कैसे लगी।