एक सौ तिरेपन लीटर अंग्रेजी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त

थाना गुनौर
दिनांक 01/11/23

एक सौ तिरेपन लीटर अंग्रेजी शराब बुलेरो वाहन सहित जप्त

एक आरोपी मौके से गिरफ्तार शेष आरोपियों की तलाश जारी

पन्ना पुलिस अधीक्षक श्री साई कृष्ण एस थोटा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के द्वारा विधानसभा चुनाव एवं आदर्श आचार संहिता को दृष्टिगत रखते हुए जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सघन चेकिंग कर अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए निर्देशित किया गया है। इसी तारतम में गुनौर थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की एक बोलेरो वाहन से काफी अधिक मात्रा में अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है मुखबिर की सूचना की तसदीक के दौरान संदेही बोलेरो वाहन को रोका गया जिसमें सवार तीन व्यक्तियों में से दो व्यक्ति भाग गए एवं एक व्यक्ति मौके पर पकड़ा गया । बोलेरो वाहन को चेक करने पर उसमें सत्रह पेटियां अंग्रेजी गोवा मदिरा की जिसके अंदर कुल 850 क्वार्टरो मे 153 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब कीमती करीबन एक लाख की भरी होना पाई गई जिसे मौके पर बोलेरो वाहन कीमती करीबन पांच लाख रुपये की सहित जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया आरोपियों के विरुद्ध विरुद्ध थाना गुनौर में धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक अभिरक्षा हेतु प्रस्तुत किया गया है।

महत्वपूर्ण भूमिका – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी गुनौर निरीक्षक सुशील कुमार अहिरवार, स.उ.नि.अशोक गौतम , स उ नि बृजकिशोर शुक्ला, आरक्षक धर्मेंद्र प्रजापति होमगार्ड सैनिक माधव प्रसाद, वाहन चालक आरक्षक बृजेश सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
R9 भारत
संवाददाता,
रामचंद्र चतुर्वेदी गुनोर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!