👉एनआईसी में चार लाभार्थियों को वितरित किया गया ऋण

आज बृहस्पतिवार को माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में आयोजित रोजगार संगम के अंतर्गत प्रदेश के पांच सी.एफ.सी का अनावरण किया गया। सी.एफ.सी के साथ-साथ ऑन-लाइन ऋण वितरण मेला का भी आयोजन किया गया। जनपद स्तर पर मेले का आयोजन एन.आई.सी के माध्यम से कराया गया। जिसमें जनपद के जनप्रतिनिधि मा० विधायक सदर श्री प्रतीक भूषण सिंह, जिलाधिकारी डॉ० उज्ज्वल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार उपस्थित रहे। इसके साथ ही विभाग द्वारा संचालित रोजगार योजनाओं में जनपद के चार उद्यमियों/ लाभार्थियों को ऋण वितरण कराया गया। श्री गोपाल कृष्ण अग्रवाल ओडीओपी 230 लाख रुपये, श्री राकेश एमवाईएसवाई 5 लाख रुपये, श्री अंजली जायसवाल एमवाईएसवाई 10 लाख रुपये, श्री राधेश्याम वर्मा पीएमईजीपी 10 लाख रुपये का ऋण योजना के अंतर्गत वितरित किया गया।
इस अवसर पर उपायुक्त उद्योग जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केन्द्र सहित विभाग के संबंधित अन्य अधिकारी व कर्मचारी तथा लाभार्थी उपस्थित रहे।
आशीष श्रीवास्तव R9.BHARAT GONDA