(ओडिशा)क्योंझर जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार।

(ओडिशा)क्योंझर जिले में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हत्या के आरोपी को बिहार से किया गिरफ्तार।

 

(ओडिशा-क्योंझर) बड़बिल तहसील अंतर्गत रुगुड़ी थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक फरार हत्या आरोपी को बिहार राज्य से गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सहदेव कुमार साहा (38 वर्ष) बताया गया है। पुलिस ने उसे आज अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।मिली जानकारी के अनुसार, जनवरी 2022 में श्री मेटालिक चौक के पास सहदेव कुमार साहा और जाकिर हुसैन (32 वर्ष) के बीच झगड़ा और मारपीट हुई थी। झगड़े के बाद सहदेव ने प्रतिशोध की भावना से लकड़ी के फट्ठे से जाकिर पर जानलेवा हमला किया था। गंभीर रूप से घायल जाकिर की 1 फरवरी 2022 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई थी।इस घटना को लेकर रुगुड़ी थाना में केस नंबर 41/2022 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। रुगुड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि सहदेव, हत्या के बाद फरार होकर बिहार राज्य के सिवान जिले के बेलसुही किशनपाली गांव में छिपा हुआ था।लंबी समय और काफी खोजबीन के बाद आखिरकार पुलिस टीम ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत अदालत में पेश किया है।

रिपोर्ट:ओडिशा-R9 भारत ब्यूरो चीफ सज्जाद आलम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!