ओडिशा के केन्दुझर जिला के रुगुडीह थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर फिर एक सड़क दुर्घटना देखने को मिला

Script:- ओडिशा के केन्दुझर जिला के रुगुडीह थाना अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 520 पर फिर एक सड़क दुर्घटना देखने को मिला है।

दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक में एक की मृत्यु और दूसरे की घायल होने की सूचना मिली है।प्राप्त सूचना के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग से होकर 2 बाइक सवार युवक मानसिंह मुंडा और गणेश मुंडा अपने गांव गमलेई से रुगुडी की ओर जा रहा था।तभी अचानक एक अज्ञात ट्रक से धक्का होने पर मौके पर ही मानसिंह मुंडा की मृत्यु हो गई।और दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक मानसिंह मुंडा बोलानी पंचायत गमलेई गांव का निवासी बताया जा रहा है।घटना के बाद घायल युवक गणेश मुंडा को इलाज के लिए बड़बिल सामूहिक स्वस्थ केंद्र ले जाया गया।हालत ज्यादा गंभीर होने की वजह से अच्छी चिकित्सा हेतु घायल को केन्दुझर मुख्य चिकित्सालय भेजा गया है।मौके पर पहुंची रुगुडीह पुलिस मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोटमार्टम के लिए भेज दिया है।और आगे की करवाई में जुट गई है।घटना के बाद दुर्घटना का मुख्य कारण अवैध पार्किंग और तेज रफ्तार से गाड़ियों का चलना बताया जा रहा है।जिसको नियंत्रण करने में रुगुडीह पुलिस पूरी तरह विफल है ऐसा स्थानीय लोगो का कहना है।

ओडिशा के केन्दुझर जिला बड़बिल से सज्जाद आलम की रिपोर्ट R9 भारत।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


error: Content is protected !!